Most Wickets For Rajasthan Royals:राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खास रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने अपने कोटे  के चार ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट

Advertisement

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जोफ्रा टॉप पर पहुंच गए हैं, उनके अब 54 पारियो में 68 विकेट  हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने राजस्थान के लिए 46 पारियो में 66 विकेट लिए हैं। 

आईपीएल में राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट

जोफ्रा आर्चर- 68 विकेट

युजवेंद्र चहल- 66 विकेट

Advertisement

सिद्धार्त त्रिवेदी- 65 विकेट

शेन वॉटसन- 61 विकेट

शेन वॉर्न- 57 विकेट

Advertisement

वॉटसन को भी पछाड़ा

आर्चर के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेन के मामले में भी पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने पूर्व गेंदबाज शेन वॉटसन को पछाड़ा, जिन्होंने वॉटसन के लिए 76 टी-20 पारियों में 67 विकेट लिए हैं। 

बता दें कि मौजूदा आईपीएल सीजन में आर्चर राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं औऱ उन्होंने सात मुकाबलों में 11 विकेट अपने खाते में डाले हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हरा दिया। सात मैच में पांचवीं जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता  मिलने के बाद राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए,जिसमें ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 29 गेंदों में नाबाद 43 रन  की पारी खेली।

जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119  रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमे मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

Advertisement

आर्चर के अलावा नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार