इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सफलतार्पूवक वापसी करते हुए काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स की ओर से खेलते हुए तीन विकेट भी हासिल किए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने केंट के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि दूसरी पारी में उन्हें एक विकेट मिला।

Advertisement

उन्होंने अपना पहला विकेट जॉर्डन कॉक्स को आउट करके लिया। तेज गेंदबाज ने पहली पारी में केवल 13 ओवर भी डाले और दो विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में भी उन्होंने पांच ओवरों का स्पेल किया।

Advertisement

आर्चर भारत के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज के बाद से पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप में गेंदबाजी कर रहे थे। वह चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल सके थे। आईपीएल को बीच सत्र में ही स्थगित किया गया था।

आर्चर ससेक्स और इंग्लैंड मेडिकल टीम के साथ फिट होने के लिए काम कर रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार