डबलिन, 6 मई (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप और जॉन कैंपबेल ने वनडे क्रिकट के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बनाकर नया इतिहास रच दिया है।

Advertisement

होप और कैंपबेल ने रविवार को यहां आयरलैंड के साथ जारी ट्राई सीरीज के पहले मैच में यह उपलब्धि हासिल की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 365 रन की साझेदारी की, जो कि वनडे क्रिकेट इतिहास में पहले विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। 

Advertisement

इस साझेदारी के दौरान कैंपबेल ने 137 गेंदों की पारी में 15 चौकों और छह छक्कों की मदद से 179 और होप ने 152 गेंदों की पारी में 22 चौकों और दो छक्कों की मदद से 170 रन की पारी खेली। 

इस साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित पचास ओवर में तीन विकेट पर 381 रन का स्कोर बनाया है। ट्राई सीरीज की तीसरी टीम बांग्लादेश है।

 

वनडे क्रिकेट इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इससे पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक और फखर जमान के नाम था, जिसे उन्होंने पिछले साल जुलाई में बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था।इमाम और जमान ने उस मैच में पहले विकेट के लिए 304 रनों की साझेदारी की थी। 

हालांकि होप और कैंपबेल वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने से महज आठ रन से चूक गए।

Advertisement

वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स के नाम हैं, जो उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 372 रन की साझेदारी कर बनाया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार