इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट (jonathan Trott) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। जोनाथन ट्रॉट जिन्होंने इंग्लैंड टीम को कई मैच जीतने में अहम योगदान दिया उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। जोनाथन ट्रॉट की टीम में 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। 

Advertisement

जोनाथन ट्रॉट ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो जोनाथन ट्रॉट की ऑलटाइम इलेवन में शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर जोनाथन ट्रॉट की टीम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

जोनाथन ट्रॉट की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में अपने ही देश इंग्लैंड से भी केवल 1 ही खिलाड़ी को शामिल किया है। एलेक्स हेल्स ने स्टीव वॉ को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की टीम में शामिल हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है जोनाथन ट्रॉट की ऑल टाइम इलेवन टीम: एलेस्टर कुक, माइकल स्लेटर, रिकी पोटिंग, सचिन तेंदुलकर, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), जैक कैलिस, स्टीव वॉ (कप्तान), शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीथरन, वकार यूनिस, एलन डॉनल्ड।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार