यॉर्कशायर (Yorkshire) और सरे (Surrey) के बीच खेले गए काउंटी चैंपियनशिप (2026 County Championship) मुकाबले के तीसरे दिन शुक्रवार (4 सिंतबर) को एक ऐसी अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया। वहीं इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) इस घटना के केंद्र में रहे।

Advertisement

यह घटना द ओवल में खेले गए इस मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान हुई। यॉर्कशायर के तेज गेंदबाज ने सरे के बल्लेबाज को गुड लेंथ गेंद डाली। बल्लेबाज गेंद को खेलने से चूक गया और गेंद विकेटकीपर बेयरस्टो के पास पहुंच गई।

अगली गेंद शुरू होने में अभी समय था। इसी दौरान बेयरस्टो ने बिना ज्यादा सोचे गेंद को अपने पीछे की तरफ फर्स्ट स्लिप में खड़े साथी खिलाड़ी की ओर उछाल दिया। लेकिन उनका साथी उस समय गेंद की तरफ देख नहीं रहा था और उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि बेयरस्टो गेंद उसकी ओर फेंक रहे हैं।

नतीजा यह हुआ कि गेंद सीधे उनके शरीर के संवेदनशील हिस्से पर जा लगी। गेंद लगते ही खिलाड़ी दर्द में मैदान पर नीचे बैठ गया। वहीं, पूरी घटना को देखकर बेयरस्टो अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।

VIDEO:

इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले भारतीय युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी भी सरे की ओर से खेल रहे थे और उन्होंने दोनों पारियों में एक-एक विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि सरे ने आकिब नबी को काउंटी चैंपियनशिप के तीन मुकाबलों के लिए अपने साथ जोड़ा है। यॉर्कशायर के बाद नबी को अब ससेक्स और ग्लेमॉर्गन के खिलाफ भी खेलने का मौका मिलेगा। नबी को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया था, हालांकि उन्हें दोनों मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। ऐसे में काउंटी क्रिकेट में लगातार मैच खेलना उनके लिए लंबे फॉर्मेट की तैयारी और अपनी गेंदबाजी को निखारने के लिहाज से काफी फायदेमंद रह सकता है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार