VIDEO : जॉनी बेयरस्टो ने मारा ऐसा छक्का 'लाल गेंद हो गई सफेद', बाद में अंपायर्स को मंगवानी पड़ी नई गेंद

Updated: Mon, Jan 25 2021 16:00 IST
Cricket Image for VIDEO : जॉनी बेयरस्टो ने मारा ऐसा छक्का 'लाल गेंद हो गई सफेद', बाद में अंपायर्स को (Image Credit : Twitter)

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच गाले में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में अभी तक कई ऐसी चीजें हो चुकी हैं जिसने फैंस का खूब मनोरंजन किया है। चाहें वो मैदान पर विशालकाय छिपकली का घूमना हो या ज़ॉनी बेयरस्टो का लगाया गया शानदार छक्का हो जिसके बाद लाल गेंद सफेद हो गई।

दरअसल, हुआ ये कि जब इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी कर रही थी तब रमेश मेंडिस के 10वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने एक शानदार छक्का लगाया जो कि सीधा फाइन लेग फेंस के ऊपर से होते हुए छक्के के लिए चली गई। बाउंड्री के पार जाने के बाद गेंद सीधा पेंट से भरी बाल्टी में जा गिरी जिसके बाद लाल गेंद एक सफेद गेंद में बदल गई। 

गेंद पर पेंट लगने के चलते वो सफेद हो गई और गेंद की हालत देखने के बाद अंपायर्स ने गेंद बदलने का फैसला किया और इसी के चलते श्रीलंका के गेंदबाजों को एक बार फिर नई गेंद से गेंदबाजी शुरू करनी पड़ी।

अगर इस टेस्ट की बात करें, तो श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पिछड़ने के बावजूद इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजूत कर ली है। श्रीलंका को पहली पारी में 37 रनों की बढ़त मिली थी लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजों के फ्लॉप शो ने श्रीलंका को हार की कगार पर पहुंचा दिया है। ताजा समाचार लिखे जाने तक चौथे दिन इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 80 रनों की जरूरत है जबकि अभी भी उनके 7 विकेट बाकी हैं। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें