England vs New Zealand 2nd Test: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार (14 जून) को दूसरी पारी में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बेयरस्टो ने 92 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 136 रनों की पारी खेली।

Advertisement

बेयरस्टो ने इस दौरान 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, यह टेस्ट इतिहास में चौथी पारी में जड़ा गया दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में खेले गए टेस्ट मैच में गिल्बर्ट जेसोप ने चौथी पारी में 76 गेंदों में शतक जड़ा था। 

Advertisement

इसके अलावा यह इंग्लैंड के लिए जड़ा गया दूसरा सबसे तेज टेस्ट शतक है।बेयरस्टो को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 284 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और पहली पारी में मिली 14 रनों की बढ़त के चलते इंग्लैंड को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे उसने 50 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया। 

बेयरस्टो के अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 75 रनों की तूफानी पारी खेली। स्टोक्स ने 70 गेंदों का दस चौके और चार छक्के जड़े। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार