जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने केपटाउन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के 179 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 4 गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर जीत हासिल की।

Advertisement

बेयरस्टो ने 179.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की पारी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और 6 रन के स्कोर पर तेम्बा बावुमा आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान क्विंटन डी कॉक ने फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की।

डु प्लेसिस ने 40 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रन, वहीं डी कॉक ने 23 गेंदों में 30 रन बनाए। इन दोनों के अलावा वेन डर ड्यूसन ने 27 रन और हेनरिक क्लासेन ने 20 रन का योगदान दिया। जिसकती बदौलत मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर,टॉम कुरने और क्रिस जॉर्डन के खाते में 1-1 विकेट आया।

Advertisement

इंग्लैंड की पारी

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरूआत खराब रही औऱ पहले तीन विकेट जेसन रॉय (0) और जोस बटलर (7), डेविड मलान (19), 34 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद बेयरस्टो ने बेन स्टोक्स के साथ पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 85 रन की पार्टनरशिप की। जो इंग्लैंड की जीत में अहम साबित हुई। स्टोक्सन ने 27 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। 

Advertisement

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इस दौरान 15 एक्सट्रा रन दिए।

साउथ अफ्रीका के लिए जॉर्ज लिंडे और लुंगी एंगिडी ने 2-2, वहीं तबरेज शम्सी ने 1 विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार