The Hundred 2026, MSG-M vs BP-M: द हंड्रेड मेंस 2026 के सातवें मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने बर्मिंघम फीनिक्स को 87 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जोस बटलर की 90 रन की तूफानी पारी के दम पर 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में बर्मिंघम फीनिक्स की टीम 100 रन पर ही सिमट गई। 

Advertisement

द हंड्रेड मेंस 2026 के सातवें मुकाबले में रविवार (26 जुलाई) को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और बर्मिंघम फीनिक्स की टीमें मैनचेस्टर के ट्रैफर्ड मैदान पर आमने-सामने थीं। बर्मिंघम फीनिक्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टिम सीफर्ट सिर्फ 1 रन, जबकि कप्तान एडन मार्करम 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जोस बटलर ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 90 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

आखिरी ओवरों में टॉम मूरेस ने भी बल्ले से खूब धमाल मचाया। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में 39 रन की तेजतर्रार पारी खेली और बटलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 68 रन की अहम साझेदारी की। इन पारियों की बदौलत मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने निर्धारित 100 गेंदों में 5 विकेट खोकर 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

बर्मिंघम फीनिक्स के लिए रेहान अहमद ने 2 विकेट चटकाए, जबकि बेन ड्वारशुइस और साकिब महमूद को 1-1 सफलता मिली।

188 रन के जवाब में बर्मिंघम फीनिक्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम की ओर से सबसे बड़ी पारियों के रूप में डोनोवन फरेरा ने 25 गेंदों में 23 रन और जो क्लार्क ने 17 गेंदों में 20 रन बनाए। वहीं टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। नतीजा यह रहा कि बर्मिंघम फीनिक्स की पूरी टीम 97 गेंदों में सिर्फ 100 रन पर सिमट गई और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 87 रन से बड़ी जीत दर्ज कर लगातार दूसरी जीत अपने नाम की।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी में लियाम डॉसन सबसे सफल रहे। उन्होंने 17 गेंदों में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नूर अहमद, जोश टंग और सॉनी बेकर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गस एटकिंसन को 1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के 8 अंक हो गए हैं और टीम ने अंकतालिका में पहले पायदान पर बने रहते हुए खुद को मजबूत किया है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार