ENG vs IND 5th T20I: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर ने भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में बल्ले से जमकर तबाही मचाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ साझेदारी कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया। 

Advertisement

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला कुछ ही देर में गलत साबित होता नजर आया।

भारत को शुरुआती सफलता जरूर जल्दी मिली और फिल सॉल्ट सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने ऐसा पलटवार किया कि भारतीय गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं बचा। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 103 गेंदों में 233 रन जोड़ दिए। 

जोस बटलर अपने पुराने अंदाज में दिखे और उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों में 131 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर कप्तान हैरी ब्रूक भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 45 गेंदों में नाबाद 95 रन बनाए और शतक से महज पांच रन दूर रह गए। इन दोनों की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

बटलर और ब्रूक की यह 233 रन की साझेदारी अब किसी फुल मेंबर टीम के खिलाड़ियों द्वारा पुरुष टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच और डार्सी शॉर्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले विकेट के लिए 223 रन जोड़े थे।

फुल मेंबर टीमों के लिए टी20I में सबसे बड़ी साझेदारियां

  1. 236 रन – हजरतुल्लाह जजई और उस्मान गनी (अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, 2019)
  2. 233 रन – जोस बटलर और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड बनाम भारत, 2026)
  3. 223 रन – एरोन फिंच और डार्सी शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे, 2018)
  4. 210 रन – संजू सैमसन और तिलक वर्मा (भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 2024)
Also Read: LIVE Cricket Score

साउथैम्पटन में खेली गई इस यादगार साझेदारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब जोस बटलर और हैरी ब्रूक लय में होते हैं तो दुनिया की किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो सकता है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार