4 जून। इंग्लैंड की टीम ने लीड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 55 रन से हराकर सीरीज को 1- 1 से बराबरी कर ली। लीड्स टेस्ट मैच में जोस बटलर ने कमाल की बल्लेबाजी की और 80 रन बनाकर इंग्लैंड की टीम को मजबूत स्थिती में पहुंचाया था।

Advertisement

इस मैच में जहां जोस बटलर को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया वहीं दूसरी ओर उनको लेकर एक विवाद ने जन्म ले लिया।

Advertisement

हुआ ये कि जिस वक्त जोस बटलर बल्लेबाजी कर रहे थे तो ब्रेक के दौरान कैमरे ने उनके बल्ले के हैंडल पर लिखा गाली को कैद कर लिया।

जोस बटलर के बल्ले के ऊपरी हिस्से में एक गाली लिखी थी। यह घटना तब घटी जब स्टुअर्ट ब्रॉड आउट हुए और बटलक ने ड्रिंक्स ब्रेक के दौरीन अपना बल्ला धरती पर रखा।

कैमरे ने बटलर के बल्ले के ऊपरी हिस्से में लिखा गाली ' F**K it' कैद कर लिया। इसके साथ जोस बटलर के द्वारा ऐसा करने से हर कोई हैरान कर गया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि आईसीसी इस मामले में पहल करेगी। आपको बता दें कि आईसीसी के इक्यूजपमेंट  नियम के अनुसार यदि कोई खिलाड़ी अपने कपड़े, बल्ले और शरीर पर कोई नीजि संदेश लिखना है तो इसके लिए पहले आईसीसी से अनुमती लेनी पड़ती है।

Advertisement

हो सकता है कि आईसीसी बटलर के द्वारा पहली बार ऐसी गलती करने पर फटकार सुनाकर छोड़ सकती है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार