साउथैम्पटन टी-20 मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 199 रनों का लक्ष्य रखा। जिस तरह की इंग्लिश टीम की बैटिंग लाइनअप थी उसे देखकर ऐसा लगा कि वो इस टोटल को आसानी से हासिल कर लेंगे लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में इंग्लिश फैंस के दिल तोड़ दिए।

Advertisement

भुवी ने पहले तो जेसन रॉय को अपनी स्विंग से नचाया और जब सिंगल लेकर रॉय दूसरे छोर पर गए तो बटलर ने भुवी के सामने पहली ही बॉल पर घुटने टेक दिए। भुवी की इनस्विंग गेंद पर बटलर को कुछ समझ नहीं आया और वो क्लीन बोल्ड हो गए। बटलर को पहली ही गेंद पर आउट करने के बाद टीम इंडिया के फैंस खुशी से झूम उठे तो वहीं इंग्लिश फैंस के दिल टूट गए।

Advertisement

बटलर आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे और फैंस यही देखना चाहते थे कि क्या वो आईपीएल की फॉर्म को इंटरनेशनल स्तर पर दोहरा पाएंगे या नहीं लेकिन पहले मैच में तो वो फ्लॉप साबित हुए हैं ऐसे में फैंस को अब बटलर की बैटिंग देखने के लिए दूसरे टी-20 तक का इंतज़ार करना होगा। वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने अपने कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को बिल्कुल सही साबित किया।

रोहित शर्मा ने तो पहले ही ओवर से आक्रामक रवैय्या अपनाया लेकिन वो सिर्फ 24 रन बनाकर चलते बने लेकिन वो जो शुरुआत भारत को देकर गए उसे बाकी बल्लेबाज़ों ने ढीली नहीं पड़ने दिया। दीपक हुडा और सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार पारियां खेली लेकिन हार्दिक पांड्या ने अपने करियर का पहला टी-20 अर्द्धशतक लगाकर भारतीय टीम को 190 के पार पहुंचाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार