इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler)  ने सोमवार (11 नवंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे बटलर ने 45 गेंदों में 184.44 की स्ट्राईक रेट से 83 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और छह छक्के जड़े। इस पारी के उन्हें टी-20 इंटरनेशनल में विदेशी सरजमीं पर अपने 100 छक्के पूरे कर लिए।

Advertisement

बटलर इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने देश से बाहर टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इस मुकाबले के बाद उनके विदेशी सरजमीं पर 102 छक्के हो गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ रोहित शर्मा ने किया था, जिनके नाम अभी विदेशी सरजमीं पर  टी-20 इंटरनेशनल में 120 छक्के दर्ज हैं। 91 छक्कों के साथ ग्लेन मैक्सवेल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

Advertisement

बता दें कि बटलर ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। सीरीज के पहले मुकाबले में बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। 

गौरतलब है कि दूसरे टी-20 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जिसमें कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 41 गेंदों में दो चौके और दो छक्के जड़कर 43 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 22 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पारी की पहले ही गेंद में फिलिप सॉल्ट के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद बटलर और विल जैक्स ने दूसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े। पिछले मैच में फ्लॉप रहे बटलर के अलावा जैक्स ने 29 गेंदों में 38 रन औऱ लियाम लिविंगस्टोन ने 11 गेंदों में नाबाद 23 रन की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार