Jos Buttler Record: शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने बीते मंगलवार, 12 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 168 रन डिफेंड करके सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 82 रनों से हार का स्वाद चखाया। गौरतलब है कि इसी बीच GT के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Buttler) ने अपनी विकेटकीपिंग से कमाल करते हुए इतिहास रचा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि GT vs SRH मुकाबले में जोस बटलर अपनी बैटिंग से तो कुछ खास नहीं कर पाए और 11 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसके बाद जब वो फील्डिंग करने मैदान पर आए तब उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से धमाल ही मचा दिया। इस मुकाबले में उन्होंने विकेट के पीछे एक या दो नहीं, बल्कि पांच डिसमिसल (एक स्टंप और चार कैच) किए जिसके दम उन्होंने महान कुमार संगाकारा के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

35 साल के जोस अब IPL इतिहास में संयुक्त रूप से एक इनिंग में सर्वाधिक डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर बन गए। उनसे पहले कुमार संगाकारा ने 15 साल पहले साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए ये कारनामा किया था। उन्होंने हैदराबाद के मैदान पर RCB के पांच डिसमिसल किए थे।

बात करें अगर साल 2026 के IPL में जोस बटलर के प्रदर्शन की तो वो एक बार फिर गुजरात टाइटंस के बैटिंग लाइनअप की ताकत बने हुए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में GT के लिए अब तक 12 मैचों में 32.27 की औसत और 147.91 की स्ट्राइक रेट से 355 रन बनाए हैं।

GT ने SRH को 82 रनों से रौंदा: IPL 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने साईं सुदर्शन (44 गेंदों पर 61 रन) और वाशिंगटन सुंदर (33 गेंदों पर 50 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 168 रन बनाए थे जिसके जवाब में सनराइजर्स की टीम 14.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 86 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस तरह गुजरात ने ये मुकाबला 82 रनों से जीता और पॉइंट्स टेबल पर पहला पायदान हासिल कर लिया। उनके नाम 12 मैचों में 8 जीत और 16 अंक दर्ज हैं। GT के अलावा टॉप-4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (11 मैचों में 14 अंक), सनराइजर्स हैदराबाद (12 मैचों में 14 अंक) और पंजाब किंग्स (11 मैचों में 13 अंक) की टीम मौजूद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार