Jos Buttler Record: इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोस बटलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये गौरव हासिल किया। यह उपलब्धि बटलर के लंबे और सफल करियर को और खास बनाती है। 

Advertisement

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोस बटलर ने रविवार, 1 फरवरी को इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में उतरते ही बटलर इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। यह उनके करियर का 402वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था, जिससे उन्होंने जेम्स एंडरसन के 401 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

जेम्स एंडरसन ने 2002 से 2024 के बीच इंग्लैंड के लिए सभी फॉर्मेट मिलाकर 401 मैच खेले थे। अब जोस बटलर इस सूची में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। इस खास सूची में बटलर और एंडरसन के बाद जो रूट (384 मैच), इयोन मोर्गन (356 मैच) और स्टुअर्ट ब्रॉड (344 मैच) का नाम भी शामिल है।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी (सभी फॉर्मेट को मिलाकर)

  1. जोस बटलर (2011–2026*) – 402 मैच
  2. जेम्स एंडरसन (2002–2024) – 401 मैच
  3. जो रूट (2012–2026*) – 384 मैच
  4. इयोन मोर्गन (2009–2022) – 356 मैच
  5. स्टुअर्ट ब्रॉड (2006–2023) – 344 मैच
  6. आदिल राशिद (2009–2026*) – 315 मैच

जोस बटलर ने अब तक इंग्लैंड के लिए 57 टेस्ट, 199 वनडे और 146 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वह न सिर्फ इंग्लैंड के सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं, बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3916 रनों के साथ टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं दुनिया में सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1989 से 2013 के बीच भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार