राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने मंगलवार (16 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स के खिलाफ हुए आईपीएल 2024 के मुकाबले में बेहतरीन शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बटलर ने 60 गेंदों में 9 चौकों और 6 छक्कों के दम पर नाबाद 107 रन की पारी खेली औऱ टीम को अकेले दम पर जीत दिलाई। मौजूदा सीजन में लक्ष्य का पीछा करते हुए बटलर ने दूसरा शतक जड़ा औऱ इसके साथ ही उन्होंने कई महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

 
Advertisement

तोड़ा कोहली और स्टोक्स का रिकॉर्ड

Advertisement

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड बटलर ने अपने नाम कर लिया है। इस टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह उनका तीसरा शतक है। बटलर ने विराट कोहली औऱ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 2-2 शतक जड़े हैं। 

क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

बटलर का आईपीएल में यह सातवां शतक है और वह आईपील में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल के पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। गेल के नाम आईपीएल में 6 शतक दर्ज हैं। वहीं 8 शतक के साथ कोहली पहले स्थान पर हैं। 

जीत में सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

बटलर आईपीएल इतिहास में जीत में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके द्वारा आईपीएल में जड़े गए सभी 7 शतक में उनकी टीम राजस्थान को जीत मिली है। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल (6) के नाम था। 

Also Read: Live Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद केकेआर ने सुनील नारायण (109) के शतक के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाकर आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। यह आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल किया गया (संयुक्त रूप से) सबसे बड़ा स्कोर है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार