जोस बटलर (Jos Buttler) और डेविड मलान (Dawid Malan) के शतक के बाद जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने बुधवार (1 फरवरी) को किम्बरली में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में साउथ अफ्रीका को 59 रनों से हरा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। इंग्लैंड के 346 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका 43.1 ओवर में 287 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

4 साल बाद दिखा जोफ्रा का जलवा

Advertisement

हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 80 रन की पारी खेली, 62 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने सात चौके औऱ दो छक्के जड़े। इसके अलावा रीजा हैंड्रिक्स ने 52 रन, एडेन मार्करम ने 39 रन, कप्तान टेम्बा बावुमा ने 35 रन औऱ निचले क्र में वेन पार्नेल ने 34 रन बनाए।

जोफ्रा आर्चर ने 9.1 ओवर में 40 रन देकर 6 विकेट लिए। 2019 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार उन्होने पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा आदिल रशीद ने तीन औऱ क्रिस वोक्स ने एक विकेट अपने खाते में डाला।

बटलर-मलान ने जोड़े 232 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहले 3 विकेट सिर्फ 14 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद बटलर और मलान ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 232 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

बटलर ने 127 गेंदों में छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। वहीं मलान ने 114 गेंदों में 118 रन बनाए, जिसमें उन्होंने सात चौके और छह छक्के जड़े। इसके अलावा मोइन अली 41 रन बनाए, जिसकी बदौल इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 346 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने चार विकेट, मार्को यान्सेन ने दो और सिसांडा मगला ने एक विकेट हासिल किया।
 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार