इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका दौरा, 2023
ENG vs SA News
Read MoreVIDEO: मोईन अली ने इजात किया नया शॉट, बल्ले को बनाया तलवार
VIDEO: सैम कुर्रन ने खोया आपा, Temba Bavuma को दिया भड़कीला सेंडऑफ
साउथ अफ्रीका 27 जनवरी से 1 फरवरी, 2023 तक 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करने वाली है। ये मैच पहले दिसंबर 2020 में खेले जाने थे, जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया था। पहले दो वनडे Bloemfontein में खेले जाएंगे जबकि आखिरी मैच Kimberely में खेला जाएगा।
दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 67 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें से साउथ अफ्रीकी टीम ने 31 मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने 29 मैच जीते हैं जबकि 1 मैच टाई रहा है।
इनमें से 31 वनडे साउथ अफ्रीका में खेले गए हैं जहां घरेलू टीम ने इंग्लैंड की 9 जीत की तुलना में 18 जीत दर्ज की हैं। एक मैच टाई रहा जबकि 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
SA vs ENG schedule:
27 जनवरी - पहला वनडे, ब्लोमफोंटेन
29 जनवरी - दूसरा वनडे, ब्लोमफोंटेन
1 फरवरी - तीसरा वनडे, किम्बर्ली
SA vs ENG Full Squads:
साउथ अफ्रीका - जानमेन मलान, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, वेन पार्नेल, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, एनरिक नार्खिया, हेनरिक क्लासेन, रासी वैन डेर डूसन, सिसंडा मागला, तबरेज़ शम्सी
इंग्लैंड - जेसन रॉय, डेविड मालन, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम करन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉप्ली, डेविड विली, ओली स्टोन, फिलिप साल्ट
Read More