इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 52वां मुकाबला बीते शनिवार, 09 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था जहां गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने 229 रन डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 77 रनों से एकतरफा मात दी। गौरतलब है कि RR को मिली हार के बाद टीम के 15 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बेहद दुखी हो गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद जोस बटलर ने उन्हें एक खास तोहफा देकर खुश कर दिया।

Advertisement

दरअसल, GT vs RR मुकाबले के बाद गुजरात टाइटंस के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अपना एक बैट गिफ्ट किया जिसके पाकर ये युवा खिलाड़ी खुशी से झूम उठा। राजस्थान रॉयल्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

Advertisement

खास बात तो ये भी है कि यहां वैभव ने जोस के बैट पर उनका साइन/ऑटोग्राफ नहीं लिया। उन्होंने ये बैट मिलने के बाद साफ शब्दों में कहा कि उन्हें बैट पर कोई साइन नहीं चाहिए क्योंकि उन्हें इस बैट से खेलना है। कहीं ना कहीं ये वैभव सूर्यवंशी के माइंड सेट को दर्शाता है। ये यंग विस्फोटक बैटर मौजूदा समय में सिर्फ और सिर्फ बेहतर खेलने के बारे में सोच रहा है।

बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने महज़ 16 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के ठोकते हुए 225 की स्ट्राइक रेट से 36 रनों की रन जरूर बनाए।

शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन ये 15 साल का खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2026 के सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज़ है और ऑरेंज कैप की रेस (टॉप-5) में भी बना हुआ है। उन्होंने अब तक 11 मैचों में 40 की औसत और 236.55 की स्ट्राइक रेट से 440 रन ठोके हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि वैभव ऐसे ही मेहनत करते है और खेलते रहते हैं तो उनका भविष्य बेहद उज्ज्वल होने वाला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स टीम: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, केना मखाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार