इंग्लैंड ने इस महीने पाकिस्तान में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। जोस बटलर (Jos Buttler) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) जैसे प्रमुख खिलाड़ी इस सीरीज के लिए टीम में नहीं हैं। बटलर को श्रीलंका के खिलाफ के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। वहीं आर्चर को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इस सीरीज में आराम दिया गया है।
लेग स्पिनर आदिल रशीद की 16 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है, वह हाथ में चोट के काऱण हाल में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। ऑलराउंडर सैम करन भी ग्रोइन की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं।
ग्लेमॉर्गन के लेग-स्पिनर मेसन क्रेन भी बड़े अंतराल के बाद इंग्लैंड की टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला इंटरनेशनल मैच आठ साल पहले खेला था। क्रेन ने दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और वह जनवरी 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी एशेज टेस्ट के लिए चुने गए थे। वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने अभी तक डेब्यू नहीं किया है।
ससेक्स के अनकैप्ड खिलाड़ी जेम्स कोल्स और हेनरी क्रोकॉम्ब को फिर से चुना गया है, जो इस गर्मी में इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का हिस्सा रहे हैं।
मेजबान पाकिस्तान के अलावा ट्राई सीरीज में तीसरी टीम श्रीलंका की है और सारे मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। दोनों टीमें डबल राउंड-रॉबिन फ़ॉर्मेट में खेलेंगी और इसके बाद टॉप दो टीमें 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगी।
पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
हैरी ब्रूक (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टोंग