Jos Buttler Record: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (ENG vs SL 1st T20) मंगलवार, 15 सितंबर को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

टूटेगा हिटमैन का रिकॉर्ड: जोस बटलर टी20 फॉर्मेट के एक बेहद ही माहिर खिलाड़ी हैं, जो कि इंग्लैंड के लिए 160 T20I खेलकर 4,212 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि यहां से जोस श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 20 रन बनाने का कारनामा करते हैं, तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 4,232 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ T20I में दुनिया के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

गौर करें कि मौजूदा समय में इस पॉजिशन पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 159 मैचों में 4,231 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान के बाबर आज़म हैं, जिनके नाम 145 टी20 इंटरनेशनल में 4,596 रन दर्ज हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन

  • बाबर आज़म (पाकिस्तान) - 145 मैचों में 4,596 रन
  • रोहित शर्मा  (भारत) - 159 मैचों में 4,231 रन
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) - 160 मैचों में 4,212 रन
  • विराट कोहली (भारत) - 125 मैचों में 4,188 रन
  • पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) - 163 मैचों में 3,895 रन

बताते चलें कि जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के दूसरे सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 160 मैच खेलकर ये पॉजिशन हासिल की है। इस लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं, जोकि अब तक 163 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: एन्यूरिन डोनाल्ड, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद,जोश टंग,सन्नी बेकर।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की पूरी टी20 स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जोश टंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार