Pakistan ODI Tri Series 2026: इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण अगले महीने पाकिस्तान में हने वाली वनडे ट्राई सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं उनके ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर दौरे में खेलने को लेकर भी संशय है।
बटलर की जगह जॉर्डन कॉक्स विकेटकीपर और मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
गुरुवार को हेंडिग्ले में श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के दौरान बटलर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए थे लेकिन फिर बल्लेबाजी के लिए दोबारा वापस लौटे।
ईसीबी चोट की गंभीरता का सही पता चलने का इंतजार कर रहा है, लेकिन हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने साफ किया है कि वह अक्टूबर में होने वाली पाकिस्तान ट्राई-सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।
बटलर की जगह तीसरे वनडे में कॉक्स को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने अपना पहला वनडे अर्धशतक लगाया।
बता दें कि इंग्लैंड चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से झूझ रही है। जेकब बेथेल (घुटना), सैम करन (जांघ का ऊपरी हिस्सा), आदिल रशीद (हाथ) चोटिल होने के कारण श्रीलंका वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
मैकुलम ने संकेत दिए हैं कि कुरेन और रशीद पाकिस्तान दौरे पर होने वाली ट्राई सीरीज में वापसी कर सकते हैं। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम श्रीलंका है और टीम ट्राई-सीरीज़ में चार या पांच वनडे मैच खेलेगी। ईसीबी ने पहले ही संकेत दिया है कि बेथेल ऑस्ट्रेलिया दौरे तक वापसी नहीं करेंगे, जहां इंग्लैंड तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगा
Also Read: LIVE Cricket Score
अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड कुल मिलाकर 20 या 21 वनडे मैच खेलेगा। इनमें से तीन मैच साउथ अफ्रीका में (जनवरी में) होंगे, और उसके बाद पाकिस्तान (मई में) और न्यूजीलैंड (सितंबर में) के ख़िलाफ़ पांच-पांच मैच खेले जाएंगे।