Jos Buttler 200 ODIs: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने जा रहा है। इस सीरीज के पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। बटलर यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के वनडे क्रिकेट के इतिहास के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां अब उसे टी20 सीरीज की समाप्ती के बाद मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 

एजबेस्टन में मैदान पर उतरते ही 2012 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले 35 वर्षीय जोस बटलर अपने वनडे करियर का 200वां मुकाबला खेलेंगे। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के लिए 200 या उससे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने करियर में 225 वनडे मुकाबले खेले थे। 

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में मॉर्गन और बटरल के बाद पूर्व ऑलराउंडर पॉल कोलिंगवुड का नाम शामिल है, जिन्होंने 2001 से 2011 के बीच 197 वनडे मैच खेल थे। वहीं इसके बाद इसके बाद जो रूट का नाम दर्ज है, जो 2013 से अभी तक 186 वनडे मैच खेल चुके हैं।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  1. इयोन मॉर्गन – 225 मैच
  2. जोस बटलर – 199 मैच
  3. पॉल कोलिंगवुड – 197 मैच
  4. जेम्स एंडरसन – 194 मैच
  5. जो रूट – 189 मैच

गौरतलब है कि बटलर हाल ही में खत्म हुई भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने चार पारियों में 43.75 की औसत और 182.29 के शानदार स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए थे। सीरीज के आखिरी मुकाबले में तो उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों पर 131 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी।

अब वही फॉर्म वह वनडे सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे। इंग्लैंड की टीम को उम्मीद होगी कि उनका सबसे अनुभवी बल्लेबाज एक बार फिर भारत के खिलाफ बल्ले से कमाल दिखाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर जोस बटलर के वनडे करियर के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 199 मैचों में 39.11 की औसत और 115.20 के स्ट्राइक रेट से 5515 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कई यादगार पारियां देखने को मिली हैं और वह इंग्लैंड के सबसे सफल सीमित ओवर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार