इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जोस बटलर ओपनिंग बल्लेबाजी करेंगे। मोर्गन ने स्काई स्पोर्टस से बात करते हए कहा, "हां वह जॉनी बेयरस्टो के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "जैसा मैंने पहले कहा हम यह तब तक जारी रखेंगे जब तक हमें नहीं लगता कि यह काम नहीं कर रहा है।"

Advertisement

मोर्गन ने कहा, "हमें लगता है कि जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो और बटलर यह तीन सीमित ओवरों के महान खिलाड़ियों में हैं। यह ऐसे बल्लेबाज हैं जिनको गेंदबाजी करना आप पसंद नहीं करते। इसलिए इन तीन में से कोई एक अगर हमें पावरप्ले से आगे ले जाता है और मध्य के ओवरों तक टिका रहता है तो इससे हमें काफी मजबूत स्थिति में पहुंच जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "हम हमेशा इस बात पर चर्चा करते हैं कि हम खिलाड़ियों में से उनका सर्वश्रेष्ठ कैसे निकलवाएं? और जब आप इन तीन खिलाड़ियों की बात करते हो तो यह आम बात है कि जॉनी और जेसन शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करें।"

उन्होंने कहा, "लेकिन इस समय बटलर के अंदर से सर्वश्रेष्ठ निकालने के लिए यह जरूरी है कि हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलने दें। अगर यह काम नहीं करता है तो हम बटलर को मध्य क्रम में कभी भी वापस ला सकते हैं।"

हाल में पाकिस्तान के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में बटलर शामिल नहीं थे, उनकी जगह टॉम बेंटन ने बेयरस्टो के साथ मिलकर ओपनिंग की थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार