Josh Hazelwood 300 Test Wicket: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (AUS vs BAN 1st Test) डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां खेल के तीसरे दिन शनिवार, 15 अगस्त को जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) ने विकेटों का पंजा खोलकर पूरे 6 विकेट झटके। गौरतलब है कि जोश हेजलवुड ने डार्विन में ये दमदार प्रदर्शन करके इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कर दिया है।

Advertisement

दरअसल, जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के ऐसे 9वें गेंदबाज़ बन गए हैं जिन्होंने अपने 300 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने मोमिनुल हक, नाजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम और इबादत हुसैन का विकेट लेकर इस रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम शामिल किया। वो 77 टेस्ट की 144 पारियों में 301 विकेट ले चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • शेन वॉर्न - 708 विकेट
  • नाथन लियोन - 568 विकेट
  • ग्लेन मैकग्रा - 563 विकेट
  • मिचेल स्टार्क - 435 विकेट
  • डेनिस लिली - 355 विकेट
  • पैट कमिंस - 316 विकेट
  • मिचेल जॉनसन - 313 विकेट
  • ब्रेट ली - 310 विकेट
  • जोश हेजलवुड - 301 विकेट

पैट कमिंस की बराबरी की: 35 वर्षीय जोश हेजलवुड ने अपने टेस्ट करियर का 14वां पांच विकेट हॉल लिया है। इसी के साथ वो पैट कमिंस की बराबरी करके ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त रूप से 9वें सर्वाधिक पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टेरी एल्डरमैन और एलन डेविडसन ने भी अपने टेस्ट करियर में इतने ही पांच विकेट हॉल लिए थे। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर महान शेन वॉर्न हैं, जिन्होंने 145 टेस्ट की 273 पारिोयं में 37 पांच विकेट हॉल चटकाए।

मैच का हाल: ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 198 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पारी में 426 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। यानी मेहमान टीम के पास 228 रनों की पहाड़ जैसी बढ़त है।

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादोत हुसैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदारल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार