इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में 21 नवंबर से होने वाले एशेज सीरीज के पहले टेस्ट से पहले जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) और सीन एबॉट (Sean Abbott) चोटिल हो गए हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में विक्टोरिया के खिलाफ मुकाबले में तीसरे दिन के खेल में लंच के बाद दोनों गेंदबाज मैदान पर नहीं उतरे। 

Advertisement

हेजलवुड और एबॉट पहले सत्र के दौरान ही मैदान से बाहर चले गए और माना जा रहा है कि उनकी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा अभी तक किसी भी चोट की सटीक प्रकृति की पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

हाल ही में भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले हेजलवुड ने सैम हार्पर को आउट कर दिन का पहला विकेट हासिल किया। एबॉट विक्टोरिया के मिडल ऑर्डर को ध्वस्त करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट लिए। बता दें कि वह पहले टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाजी के बैकअप विकल्प हैं। 

हेजलवुड ने विक्टोरिया की पहली पारी में 18 ओवर और दूसरी पारी में 9 ओवर डाले, वहीं एबॉट ने पहली पारी में 19 ओवर और दूसरी पारी में 9 ओवर गेंदबाजी की।  लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने तीनों दिन गेंदबाजी की है, क्योंकि न्यू साउथ वेल्स ने दूसरे दिन केवल 49.5 ओवर ही बल्लेबाजी की थी और पूरी टीम 128 रन पर आउट हो गई थी। जिससे हेजलवुड, एबॉट और न्यू साउथ वेल्स तथा ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को उबरने के लिए बहुत कम समय मिला।

बता दें कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं क्योंकि वह पीठ की चोट से उबर रहे हैं। 

पर्थ टेस्ट में संभवत: ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी अटैक में चुने जाने वाले स्टार्क, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन भी सिडनी में खेले जा रहे शेफील्ड शील्ड मैच का हिस्सा हैं।  

Advertisement

साउथ ऑस्ट्रेलिया के नए तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट पर्थ टेस्ट के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में दूसरे तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने होबार्ट में तस्मानिया के खिलाफ 66 रन देकर 5 विकेट लिए ।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर पहले टेस्ट के लिए अतिरिक्त गेंदबाज़ों की ज़रूरत पड़ी, तो माइकल नेसर टीम में आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार