आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस लेने वाले हेज़लवुड ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि आखिरकार उन्होंने क्यों इस लीग से हटने का फैसला किया। हेज़लवुड पिछले सीज़न में सीएसके के लिए अहम कड़ी साबित हुए थे। ऐसे में सभी सीएसके फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वो आगामी सीज़न में अपनी गेंदबाज़ी से बल्लेबाज़ों को परेशान करेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

Advertisement

हालांकि, पहले ऐसी खबरें आई थी कि हेज़लवुड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस लिया था, लेकिन अब इस मामले पर हेज़लवुड ने नया खुलासा किया है। हेज़लवुड का कहना है कि उन्होंने भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते हुए केसों की वजह से इस सीज़न नहीं खेलने का फैसला किया है।

Advertisement

हेज़लवुड ने स्पोर्टसस्टार से बातचीत के दौरान कहा, 'कोविड-19 ही मुख्य कारण था जिसके चलते उन्होंने आईपीएल 2021 से बाहर होने का फैसला किया। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि बबल कितने कड़े हैं। हर कोई अलग है। मेरे पास इसके अलावा कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है।”

इससे पहले हेज़लवुड ने आईपीएल से बाहर होने की कोई और वजह दी थी। इस ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ ने ऑस्ट्रेलियाई वैबसाइट से बातचीत करते हुए कहा था, 'पिछले 10 महीनों से अलग-अलग टाइम पर बायो-बबल और क्वारंटाइन में रह चुका हूं, तो मैंने इसीलिए अब क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है ताकि मैं अपने घर और ऑस्ट्रेलिया में कुछ समय बिता सकूं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार