Australia vs West Indies 2nd Test: तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गाबा में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। गुरुवार (25 जनवरी) को पहले दिन पारी के आठवें ओवर में वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (Kraigg Brathwaite) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

 
Advertisement

हेजलवुड ने जब बाकी खिलाड़ियों के साथ इस विकेट का जश्न मना रहे थे, तो ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी उनके तरफ आ रहे थे। लेकिन हेजलवुड ने मजाकिया अंदाज में उन्हें खुद से दूर रहने का इशारा किया।

Advertisement

बता दें कि ग्रीन कोविड पॉजिटिव है, इसलिए वह प्रोटोकॉल के तहत फील्डिंग के दौरान बाकी खिलाड़ियों से दूर रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान के दौरान भी ग्रीन टीम के बाकी खिलाड़ियों से दूर खड़े थे। 

ब्रैथवेट की विकेट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट के मामले में टॉप 10 में आ गए हैं। 

गौरतलब है कि इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी, वहीं वेस्टइंडीज ने गुडाकेश मोती की जगह केविन सिंक्लेयर को मौका दिया, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू किया है। 

टीमें:

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Also Read: Live Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), टेगेनरीन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़, केवम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), केविन सिंक्लेयर, अल्ज़ारी जोसेफ, केमार रोच, शमर जोसेफ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार