ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL 2021  का दूसरा हाफ खेलेंगे। चेन्नई के सीईओ ने क्रिकबज से बातचीत में इसकी पुष्टि की है। 

Advertisement

हेजलवुड ने अप्रैल-मई ने खेले गए टूर्नामेंट के पहले हाफ से नाम वापस ले लिया था। उनकी जगह चेन्नई ने ऑस्ट्रेलिया के ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडोर्फ को टीम में शामिल किया था।  लेकिन अब हेजलवुड दूसरे हाफ के लिए उपलब्ध रहेंगे और अब आईपीएल के रिप्लेसमेंट के नियमों के अनुसार चेन्नई को बेहरनडोर्फ को टीम से रिलीज करना होगा। 

Advertisement

हेजलवुड ने हाल में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और 8 मैचों में 12 विकेट हासिल किए थे। जिसमें उनकी इकॉनमी शानदार रही थी। हेजलवुड ने यूएई में खेले पिछले सीजन में चेन्नई के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें तीन मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उनके खाते में सिर्फ एक विकेट आया।

बता दें कप्तान एमएस धोनी समेत चेन्नई के कई खिलाड़ियों दूसरे हाफ के लिए यूएई पहुंच चुके हैं। चेन्नई को अपना पहला 19 सितंबर को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। 

आईपीएल के पहले हाफ में चेन्नई ने शानदार प्रदर्शन किया था और फिलहाल टीम सात मैच में पांच जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार