इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL Test) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके बीच इंग्लिश टीम को जोर का झटका लगा है। दरअसल, मेजबान टीम के तेज गेंदबाज़ मार्क वुड (Mark Wood) मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। मार्क वुड की जगह टीम में 20 साल के गेंदबाज़ जोश हल (Josh Hull) को जगह दी गई है।

Advertisement

इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके मार्क वुड की रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। उन्होंने ये साफ कर दिया है कि मार्क वुड मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण परेशान हुए थे और अब चोटिल होने की वजह से ये सीरीज नहीं खेल पाएंगे। ये इंजरी मार्क वुड को पहले टेस्ट के तीसरे दिन लगी थी।

Advertisement

उन्होंने मार्क वुड की रिप्लेसमेंट के बारे में जानकारी देते हुए जोश हल को टीम में शामिल किया है। ये 20 साल का खिलाड़ी एक बाएं हाथ का गेंदबाज़ है जो कि अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 मैचों में 15 विकेट चटका चुका है। ये भी जान लीजिए कि लिस्ट ए में जोश हल के नाम 9 मैचों में 17 विकेट और टी20 फॉर्मेट में 21 मैचों में 24 विकेट दर्ज हैं।

आपको बता दें कि मार्क वुड से पहले इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी चोटिल होने की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। अब उनकी जगह टीम की अगुवाई ओली पोप कर रहे हैं। इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। गौरतलब है कि सीरीज की दूसरा मुकाबला 29 अगस्त से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड औऱ फिर आखिरी मुकाबला 6 सितंबर से किआ ओवल, लंदन में खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट टीम

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

ओली पोप (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, जोश हल, डेन लॉरेंस, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार