बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ हसन महमूद (Hasan Mahmud) ने सिलहट टेस्ट (BAN vs WI 2nd Test) में शानदार गेंदबाज़ी की और वेस्टइंडीज की पहली पारी में विकेटों का पंजा खोला। उन्होंने 24 ओवर में 90 रन देकर 6 विकेट चटकाए। हालांकि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब कैरेबियाई क्रिकेटर जोशुआ बिशप (Joshua Bishop) ने हसन महमूद का दिल तोड़ा और उन्हें हैट्रिक नहीं लेनी दी।
ये घटना वेस्टइंडीज की पारी के 82वें ओवर में घटी। हसन महमूद कमाल की लय में बॉलिंग कर रहे थे। उन्होंने चौथी गेंद पर शतकवीर अमीर जंगू को बोल्ड किया और फिर अगली ही गेंद पर रॉस्टन चेज को भी विकेट के पीछे कैच आउट कराया। अब वो हैट्रिक लेने की दहलीज पर खड़े थे।
हसन के सामने जोशुआ बिशप थे। वो पहली गेंद खेल रहे थे। ऐसे में हसन को उम्मीद थी कि वो एक इनस्विंगर से बिशप को चकमा दे सकते हैं। उन्होंने इनस्विंगर ही फेंकी। बिशिप गेंद को खेल नहीं पाए और वो सीधा उनके पैड से टकराई। इसके बाद बांग्लादेशी टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने बिशप को आउट दे दिया।
हसन महमूद को हैट्रिक मिल गया था, लेकिन कुछ ही सेकंड में बिशप ने DRS लेकर उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया। दरअसल, ये गेंद बिशप के पैड पर टकराने से पहले बैट के ऐज पर लगा था। मतलब बिशप आउट नहीं थे। थर्ड अंपायर ने खुद इसकी पुष्टि की। इसके बाद ग्राउंड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। तो ऐसे एक तरफ बिशप बच गए, वहीं दूसरी तरफ हसन महमूद का दिल टूट गया। वो हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए। हालांकि बाद में उन्होंने ही बिशप को आउट किया।
मैच का हाल: सिलहट टेस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। उन्होंने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन के खेल में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 7 ओवर में 1 विकेट खोकर 13 रन जोड़ हैं।।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तस्कीन अहमद, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज: जोशुआ डा सिल्वा, ब्रैंडन किंग, केविन विकहम, केवम हॉज, अमीर जांगू (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज (कप्तान), जोशुआ बिशप, शमर जोसेफ, जोमेल वारिकन, जायडेन सील्स।