Pakistan vs New Zealand 2nd Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बिना किसी नतीजे के ड्रा रहा जिसके चलते दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0-0 से ड्रॉ हो गई। इससे पहले पहला टेस्ट मैच भी बेनतीजा रहा था। हालांकि, ये टेस्ट मैच आखिरी दिन काफी रोमांचक रहा और एक समय दोनों ही टीमें इस टेस्ट को जीतते हुए दिख रही थी। 

Advertisement

हालांकि, जब आखिरी तीन ओवर में इस मैच का नतीजा निकलते हुए दिख रहा था तभी अंपायर्स ने खराब रोशनी के चलते मैच को रोक दिया और ये मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया। जब ये मैच रोका गया तब पाकिस्तान को जीत के लिए 3 ओवर में 15 रन की दरकार थी और कीवी टीम को जीत के लिए महज 1 विकेट ही चाहिए था। ऐसे में ये मैच और सीरीज किसी भी टीम की हो सकती थी। इस मैच में पाकिस्तान को वापस लाने और जीत की दहलीज तक पहुंचाने में सरफराज अहमद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

Advertisement

सरफराज ने इस टेस्ट की चौथी पारी में शतक ठोककर अपने आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया। सरफराज अहमद ने आउट होने से पहले 118 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के बाद कीवी टीम ने एक बार फिर से मैच में वापसी कर ली। वहीं, इस मैच में शतक लगाने के बाद पाकिस्तान में सरफराज छा गए हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी वो अपने जवाबों से दिल जीतते हुए दिखे। इस दौरान एक पत्रकार ने मैच के बाद उनसे दोबारा कप्तान बनने को लेकर एक सवाल पूछा जिसका सरफराज ने एक शानदार जवाब दिया।

इस पत्रकार ने सरफराज से पूछा, इस मैच में आपने एक डेढ़ घंटा कप्तानी की और नजर आ रहा था कि टीम अलग है। तो दमखम है अभी दोबारा कप्तानी करने का ?

इस सवाल का जवाब देते हुए सरफराज ने कहा, 'देखिए इस समय बाबर आज़म टीम के कैप्टन हैं और जब तक वो कैप्टन हैं हमें उन्हें सपोर्ट करना चाहिए।' सरफराज के इस जवाब को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार