बेंगलुरु, 30 मई | पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम के गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन ने कहा है कि जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के क्रिस गेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी रनों की बारिश कर रही थी, तब उन्होंने अपने गेंदबाजों से शांत रहने और धैर्य बनाए रखने को कहा था। हैदराबाद ने रविवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के नौवें संस्करण के फाइनल में बेंगलोर को आठ विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर से जब उनकी रणनीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब गेल और कोहली मैदान पर लगातार रन बना रहे थे, तब उन्होंने अपने गेंदबाजों से शांत रहने की बात कही थी। गेल और कोहली ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की थी।

आईपीएलटी20 डॉट कॉम के मुताबिक, मुरलीधरन ने अपने गेंदबाजों से कहा, "शांत रहें। वे (गेल-कोहली)काफी अच्छा खेल रहे हैं। हमें सिर्फ दो लोगों को आउट करने की जरूरत है और उसके बाद रन औसत बढ़ जाएगा। यही हुआ। यह हमारा दिन था और हमें जीतना ही था।"

उन्होंने कहा, "200 रनों के ऊपर का स्कोर हमेशा अच्छा होता है, लेकिन हम जानते थे कि उनके पास तीन बड़े बल्लेबाज हैं और हमें उनको आउट करना है। हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं। भुवनेश्वर कुमार और मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की। दूसरे गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अगर गेल और कोहली खेलते रहते तो हमारे लिए जीतना मुश्किल हो जाता। हमारे बल्लेबाजों ने अच्छ स्कोर खड़ा किया था।"

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार