लाहौर , 8 जून | पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज आमिर सोहेल ने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की तुलना अपने पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद से की है। सोहेल ने कहा है कि मियांदाद की तरह ही भारतीय कप्तान अपनी टीम के साथियों को साथ लेकर चलते हैं।

Advertisement

सोहेल ने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मेरे लिए सबसे अहम चीज यह है कि बड़े खिलाड़ी निकल कर आने चाहिए। वह निजी तौर पर महान होते हैं लेकिन उनकी महानता टीम की मदद नहीं करती है। जब आप पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास और इसकी महानता की बात करते हो तो सबसे पहले मेरे जेहन में मियांदाद का नाम आता है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "उनकी महानता का आज भी जिक्र होता है क्योंकि वह बाकी टीम के स्तर को ऊपर उठाते थे। जब आप उनके साथ लंबी साझेदारी करते थे तो आपको सीखने को काफी कुछ मिलता था और आप अपने अंदर सुधार करने को लेकर प्रेरित होते थे।"

बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "यही कोहली ने किया है। अगर आप कोहली के आसपास देखेंगे तो हर खिलाड़ी ने उनके साथ सुधार किया है और इसिलए उनको महान खिलाड़ी का तमगा मिला है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार