Justin Greaves Ruled Out 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। इस मैच से ठीक पहले कैरेबियाई टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम का एक स्टार बल्लेबाज चोट की वजह से इस अंतिम मुकाबले से बाहर हो गया है। 

Advertisement

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टीम के सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स चोट के कारण आखिरी वनडे से भी बाहर हो गए हैं। जस्टिन ग्रीव्स को यह चोट तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मुकाबले के दौरान लगी थी। 

इस मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए ग्रीव्स की काफ (पिंडली) की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसी वजह से वे पहले मैच की दूसरी पारी में फील्डिंग करने भी मैदान पर नहीं उतरे थे और फिर गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे से भी बाहर रहे थे। जांच में सामने आया है कि उनकी यह चोट गंभीर है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लग सकता है।

पहले ही मैच में जमाया था शतक
इस सीरीज की शुरुआत ग्रीव्स के लिए काफी धमाकेदार रही थी। पहले वनडे में ग्रीव्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों में 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी। उनकी इस शानदार फॉर्म को देखते हुए उनका बाहर होना कैरेबियाई टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

हालांकि, इस सीरीज का नतीजा पहले ही तय हो चुका है। भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में न्यू चंडीगढ़ में होने वाला यह तीसरा वनडे एक औपचारिक मुकाबला बनकर रह गया है, जहां भारतीय टीम वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड:
जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, शमार जोसेफ, विटेल लॉज।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार