भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट मौजूदा दौर में युवा खिलाड़ियों को भरपूर मौके दे रहा है।

Advertisement

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर के दौरे पर आए शुक्ला ने पत्रकारों से 'मेन इन ब्लू' (भारतीय टीम) के भविष्य के मुकाबलों पर बात की, जिसमें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अहम टेस्ट सीरीज भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब अपने नाम करेगा और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दिया जा रहा है।

रविवार को राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से कहा, "अभी-अभी भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हुई है। अब हमारे सामने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हैं।"

राजीव शुक्ला को भरोसा है कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब जीतेगी। खिलाड़ी इस बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "हम वर्ल्ड कप जीतेंगे। हम इसके लिए तैयार हैं; खिलाड़ियों में भरपूर जोश है।"

शुक्ला से यह भी पूछा गया कि भारतीय टीम युवाओं को कैसे तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, "हम नए खिलाड़ियों को मौके दे रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। कोलंबो टेस्ट में भी ऐसा ही हुआ, जहां मानव सुथार और सारांश जैन खेले। नए खिलाड़ियों को भरपूर मौके दिए जा रहे हैं।"

राजीव शुक्ला को भरोसा है कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब जीतेगी। खिलाड़ी इस बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "हम वर्ल्ड कप जीतेंगे। हम इसके लिए तैयार हैं; खिलाड़ियों में भरपूर जोश है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी। डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद में, उन्हें न्यूजीलैंड के विरुद्ध उनके घर पर 2 अहम मुकाबले खेलने हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू सीरीज भी खेलनी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार