SA vs BAN 1st Test: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) अपनी रफ्तार और घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह कई बार अपनी शानदार गेंदों से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चौंका चुके हैं। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भी उनका ऐसा ही खतरनाक अंदाज देखने को मिला। रबाडा ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) को एक ऐसी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया, जिसे वह शायद लंबे समय तक याद रखेंगे।
यह घटना बाग्लादेश की पहली पारी के नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई। रबाडा ने ऑफ स्टंप के करीब एक फुल लेंथ गेंद डाली। शान्तो इस गेंद पर ड्राइव खेलने चाहित थे, लेकिन वह गेंद की मूवमेंट को समझने में चूक गए। पिच से पड़ने के बाद गेंद सीधी हो गई और उनके बल्ले तथा पैड के बीच से निकलकर सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी। गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्टंप जमीन से उखड़कर पीछे की तरफ दूर जा गिरा। यह नजारा देखकर शान्तो भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए।
VIDEO:
इस तरह बांग्लादेश के कप्तान की पारी महज 23 गेंदों में 12 रन बनाकर समाप्त हो गई। रबाडा की इस गेंद ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह नई गेंद से कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। उन्होंने इस मुकाबले की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 70 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।
तौहीद हृदय और लिटन दास शतक से बांग्लादेश ने पहली पारी में बनाए 400 रन
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहली पारी में 400 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से तौहीद हृदय ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 137 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा लिटन दास ने भी बल्ले से कमाल दिखाया और 120 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के शतकों की बदौलत बांग्लादेश की टीम 400 रन तक पहुंचने में सफल रही।
टीमें इस मैच के लिए
बांग्लादेश (प्लेइंग XI): तंजिद हसन तमीम, महफिजुल इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हिरदॉय, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, इबादत हुसैन और तस्कीन अहमद।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्क्स एकरमैन, जुबैर हमजा, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा और डेन पैटरसन।