Pakistan vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने रावलपिंडी क्रिकेट  स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपनी तूफानी  बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया।  नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए रबाडा ने 61 गेंदों में 116.39 की स्ट्राईक रेट से 71 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके औऱ चार छक्के जड़े। 

Advertisement

बता दें कि रबाडा के इंटरनेशनल करियर का यह पहला अर्धशतक है। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए सिर्फ 38 गेंदों का सामना किया। इस पारी के दौरान उन्होंने 119 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट  में नंबर 11 पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड रबाडा ने अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह कीर्तिमान बर्ट वोग्लर के नाम है,जिन्होंने 1906 में इंग्लैंड के खिलाफ केपटाउन में हुए मुकाबले में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 62 रन की पारी खेली थी। उस पारी में वोग्लर ने तीन छक्के जड़े थे।

इसके अलावा वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

रबाडा ने पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 71 रन की अहम बढ़त बनाई। उनके अलावा साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 76 रन औऱ टोनी डी जॉर्जी ने 55 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 333 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान शान मसूद ने 87 रन, सऊद  शकील ने 66 रन,अब्दुल्ला शफीक ने 57 रन और सलमान आगा ने 45 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार