India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम की शुरूआत खराब रही। 13 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रूप में भारत को पहला झटका लगा। कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) द्वारा डाले गए पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित अपना फेवरेट पुल शॉट खेलने के चक्कर में फाइन लेन में नांद्रे बर्गर को कैच थमा बैठे। उन्होंने 14 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। रबाडा ने रोहित को आउट कर खास रिकॉर्ड भी बना लिया। 

 
Advertisement

रबाडा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह 13वीं बार है जब रोहित को रबाडा ने आउट किया है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज का रिकॉर्ड था। 

Advertisement

वहीं रबाडा ने टेस्ट में छठी बार टेस्ट में रोहित को आउट किया है। 

भारत के लिए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट डेब्यू किया है। डेविड बेडिंघम और नांद्रे बर्गर साउथ अफ्रीका के लिए पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पीठ में चोट के कारण इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कैगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार