Bangladesh vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) के पास मंगलवार (29 अक्टूबर) से बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

रबाडा अगर इस मैच में दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मोर्ने मोर्कल पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। रबाडा ने अभी तक 65 टेस्ट की 118 पारियों में 308 विकेट लिए हैं। वहीं मोर्कल के नाम 86 टेस्ट की 160 पारियों में 309 विकेट लिए हैं। 

Advertisement

रबाडा ने टेस्ट में अभी तक 65 टेस्ट की 100 पारियों में 934 रन बनाए हैं। वह 66 रन बनाते ही टेस्ट में साउथ अफ्रीका के लिए 1000 या उससे ज्यादा रन और 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक शॉन पोलाक औऱ डेल स्टेन ने ही साउथ अफ्रीका के लिए यह कारनामा किया है। 

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट में रबाडा का प्रदर्शन शानदार रहा था, उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 9 विकेट अपने खाते में डाले थे और इस दौरान टेस्ट में अपने 300 विकेट भी पूरे किए थे। 

गौरतलब है कि दो मैचों की सीरीज में फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे है। मीरपुर में खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। 

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका टीम

Advertisement

एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जा, केशव महाराज, वियान मल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एंगिडी, डेन पैटर्सन, डेन पीट, कागिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन और काइल वेरेन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार