इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने चेन्नई के टॉप ऑर्डर को आउट करके अपने कप्तान के इस फैसले को सही भी साबित कर दिखाया। इसकी शुरुआत तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा ने की।

Advertisement

गुजरात टाइटंस के सीमर कगिसो रबाडा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए सिर्फ 4 गेंदों में 2 विकेट दिला दिए। उन्होंने मैच की शुरुआत में ही संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट कर दिया। रबाडा ने सैमसन को 11 रन पर पवेलियन भेजा और फिर उसी ओवर में पटेल को भी आउट करके अपनी सफलता को दोगुना कर दिया।

Advertisement

रबाडा सीएसके की पारी का चौथा ओवर कर रहे थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर सबसे पहले उन्होंने संजू के बल्ले का किनारा लगवाया जिसके बाद विकेटकीपर जोस बटलर ने आसान सा कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया। इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उर्विल पटेल ने आगे निकलकर रबाडा को चौका लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर भी उन्होंने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे और जेसन होल्डर ने उनका कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया। रबाडा के अलावा सिराज और मानव सुथार ने भी एक एक विकेट लिया।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, मानव सुथार, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार