Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने आईपीएल 2026 का पर्पल कैप अवॉर्ड अपने कर के इतिहास रच दिया। रबाडा ने पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को आउट किया और भुवनेश्वर कुमार को पछाड़कर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर पहुंच गए।
पडिक्कल के शिकार के साथ रबाडा के इस सीजन में 17 मैच में 29 विकेट हो गए। वहीं इस मुकाबले में 2 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर सबसे ज्यादा विकेट के मामले मे दूसरे नंबर पर रहे। उनके खाते में 16 मैच में 28 विकेट आए।
रबाडा आईपीएल इतिहास के चौथे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो या उससे ज्यादा बार पर्पल कैप जीती है। इससे पहले आईपीएल 2020 में भी उन्होंने यह कारनामा किया था। रबाडा के अलावा ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने भी दो सीजन पर्पल कैप जीती है।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि गुजरात द्वारा इस मुकाबले में मिले 156 रनों के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी की शुरूआत धमाकेदार रही। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी ने मिलकर 3.3 ओवर में 50 रन पूरे किए। यह आईपीएल इतिहास में फाइनल में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है।