WI vs SL 2nd T20: कुसल मेंडिस की श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने रविवार, 14 जून को जमैका के सबीना पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 194 रन डिफेंड करके वेस्टइंडीज को 37 रनों से धूल चटाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंका की जीत के सबसे बड़े हीरो कामिल मिशारा और दासुन शनाका रहे, जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि जमैका में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने ही टॉस जीता था और श्रीलंका को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था। इसके बाद श्रीलंका के लिए कामिल मिशारा ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली और नंबर-3 पर बैटिंग करके 40 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 61 रन बनाए।

Advertisement

मिशारा के अलावा दासुन शनाका ने भी एक तूफानी अर्धशतक ठोका और 24 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के लगाकर 58 रन बनाए। उन्होंने 241.67 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। ध्यान दें कि श्रीलंका के लिए कैप्टन कुसल मेंडिस (19 गेंदों पर 31 रन) और कामिन्दु मेंडिस (20 गेंदों पर 24) ने भी कुछ अहम रन जोड़े और इन्हीं सब के दम पर श्रीलंका ने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर पर 194 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे।

बात करें वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों की तो शमर जोसेफ ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं मैथ्यू फोर्ड ने 2 विकेट और शमर स्प्रिंगर ने एक विकेट जटका। इस मैच में अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज ने भी बॉलिंग की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

यहां से अब मेजबान वेस्टइंडीज को जीत हासिल करने के लिए 195 रन बनाने थे जिसका पीछा करते हुए उनकी लगभग आधी टीम (पांच खिलाड़ी) सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए रोवमैन पॉवेल (26 गेंदों पर 43 रन) और शिमरोन हेटमायर (26 गेंदों पर 43 रन) ने जुझारू पारी जरूर खेली, लेकिन इसके बावजूद मेजबान टीम अपने पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई और 18.1 ओवर में 157 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि दूसरे टी20 में दुष्मंथा चमीरा श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 3.1 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा वानिन्दु हसरंगा ने भी 3 विकेट झटके, वहीं डुनिथ वेलालागे ने 2 विकेट और महेश थीक्षाना ने 1 विकेट अपने नाम किया। तो ऐसे श्रीलंका ने टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 38 रनों से जीता और अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हो गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार