Kamindu Mendis World Record:श्रीलंका के ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक जड़कर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। पहले दिन मिचेल सैंटनर द्वारा डाले गए पारी के 90वें ओर में मेंडिस ने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके साथ ही उनका नाम इतिहास के पन्नों मे दर्ज हो गया। 

Advertisement

मेंडिस के टेस्ट करियर का यह आठवां पचास प्लस स्कोर है। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में मेंडिस पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने डेब्यू के बाद लगातार आठ मैच में आठ पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। बता दें कि इस मैदान पर ही खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में मेंडिस ने 114 रन बनाए थे। 

Advertisement

डेब्यू से सबसे ज़्यादा लगातार टेस्ट मैचों में 50+ स्कोर (50+ scores in most successive Tests from debut)

8 - कामिंडू मेंडिस*

7 - सऊद शकील

6 - बर्ट सुटक्लिफ़

Advertisement

6 - सईद अहमद

6 - बेसिल बुचर

6 - सुनील गावस्कर

Advertisement

पहले दिन के अंत पर मेंडिस 56 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे,जिसमें उन्होंने आठ चौके औऱ एक छ्क्का जड़ा।

गौरतलब है कि पहले दिन के अंत तक पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 306 रन बना लिए हैं। मेंडिस  के अलावा एंजेलो मैथ्यूज 166 गेंदों में 78 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले श्रीलंका के लिए नंबर 1 पर बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश चांदीमल ने 208 गेंदों  16 चौकों की मदद से 116 रन की शानदार पारी खेली। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए पहले दिन कप्तान टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार