England vs Sri Lanka 1st Test: श्रीलंका के ऑलारउंडर कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis) ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मेंडिस मे 120 गेंदों 74 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के जड़े।  इससे पहले उन्होंने मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 113 रन की शानदार पारी खेली थी। 

Advertisement

इस पारी के बाद मेंडिस के पांच टेस्ट मैच की सात पारियों में 89.57 की औसत से 627 रन हो गए हैं। बता दें कि उन्होंने क्रमश: 61,102,164, 92,9,12,113,74 रन की पारी खेली। वह दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने करियर के पहले पांच टेस्ट में 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में सुनील गावस्कर पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने पहले पांच टेस्ट में 831 रन बनाए थे। इसके बाद इस लिस्ट में जॉर्ज हेडली (714), हैरी ब्रुक (623), डेवोन कॉनवे (623), कॉनराड हंट (622) और डॉन ब्रैडमैन (607) हैं।

Advertisement

मेंडिस ने पहले पांच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महान डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया। लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मेंडिस के बाद अपने इस रिकॉर्ड को औऱ बेहतर करने का मौका होगा। गावस्कर को इस लिस्ट में पछाड़ने के लिए मेंडिस को 205 रन बनाने होंगे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 427 रन बनाए। जिसके  जवाब में श्रीलंकाई टीम 196 रन पर ही ढेर हो गई औऱ इंग्लैंड को 231 रन की विशाल बढ़त मिली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट गवाकर 25 रन बना लिए हैं, इसके साथ ही मेजबान टीम की कुल बढ़त 256 रनों की हो गई है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार