आईपीएल 2022 से ठीक पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी दी। धोनी के कप्तानी छोड़ने बाद रविंद्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान बनाया गया। इस बीच पाकिस्तान के खिलाड़ी कामरान अकमल धोनी की कप्तानी के मुरीद नजर आए और धोनी की कप्तानी को लेकर उन्होंने बड़ी बात कह दी है। कामरान अकमल ने पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल पर बोलेत हुए कहा, 'जहां तक आपने एम एस धोनी की बात कही है तो मेरे हिसाब से वो अलग दुनिया का प्लेयर है जो मुझे लगता है। इतना कूल, इतना बड़ा कैप्टन, इतना बड़ा परफॉर्मर। 13-14 साल उसने कप्तानी की अपने फ्रेंचाइजी की इसके बाद उसने अपने साथ रखकर एक प्लेयर को तैयार किया कप्तानी के लिए।'

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए पहले सीजन के बाद रविंद्र जडेजा ने इतनी बड़ी परफॉर्मेंस नहीं दी। मार खाई उसने रन दिए लेकिन धोनी ने उसपर भरोसा जताया और अब वो प्लेयर बेस्ट ऑलराउंडर बन गया। धोनी ने अच्छा फैसला लिया है कि एक नया प्लेयर तैयार हो चैन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के लिए। जैसे धोनी ने सर्व किया है वैसे ही जडेजा भी आगे सीएसके को सर्व करे।

एम एस धोनी ने जो सर्विस सीएसके को दी है जो परफॉर्मेंस चैन्नई के लिए किया है उसको आगे आने वाले लंबे समय तक याद रखा जाएगा। धोनी एक अलग किस्म का स्टार हो जो इंडियन क्रिकेट को बहुत उप्पर लेकर गया है। 

कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट की तुलना करते हुए ये भी कहा कि इंडिया में फोर डे क्रिकेट और रणजी को ज्यादा तवज्जो दी जाती है और ज्यादातर खिलाड़ी वहीं से आते हैं। लेकिन, अगर आप पाकिस्तान का क्रिकेट देखें तो पाएंगे कि पीएसल में किसी भी खिलाड़ी को इमरजिंग खिलाड़ी के नाम पर ले आते हैं जिसने डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेली हुई होती है। ये गलत है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार