पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच कराची में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ लेकिन आखिरी दिन के आखिरी घंटे में जो ड्रामा देखने को मिला उसने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स के होश उड़ा दिए। एक समय नीरस ड्रॉ की तरफ बढ़ रहे मैच में बाबर आज़म ने रोमांच पैदा करते हुए पाकिस्तान की पारी घोषित कर दी और कीवी टीम के सामने 15 ओवर में 138 रन का टारगेट रखा।

Advertisement

यहां से ये तो साफ था कि कीवी टीम ये मैच नहीं हार सकती लेकिन पाकिस्तान ये मैच जरूर हार सकता था लेकिन खराब रोशनी ने उन्हें बचा लिया और अब इस टेस्ट के खत्म होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने भी बाबर आजम की अप्रोच पर सवाल उठाए और कहा कि कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खत्म हुए पहले टेस्ट के दौरान प्रशंसक बोर हो गए थे।

Advertisement

अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए, अकमल ने कहा, "प्रशंसक इस टेस्ट मैच के दौरान ऊब गए थे। अगर पाकिस्तान ऐसा ही करना जारी रखता है, तो रेड-बॉल मैचों के लिए प्रशंसकों को स्टेडियम में लाना मुश्किल होगा। ये जरूरी है कि पाकिस्तान देश में टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखने के लिए अपना दृष्टिकोण बदले। हमें निडर होकर खेलना होगा।"

आगे बोलते हुए अकमल ने कहा, "क्या पाकिस्तान सोच रहा था कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ बिना बल्ले के आएंगे? मुझे समझ में नहीं आता कि उन्होंने उस समय पारी की घोषणा क्यों की और यह पूरी तरह से अनुचित था। इस तरह का निर्णय लेने से उन्हें लगता है कि लोग उनकी बहादुरी दिखाने के लिए उनकी प्रशंसा करेंगे। हालांकि, अगर खराब रोशनी नहीं होती तो न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा कर लेता।"

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

आपको बता दें कि 15 ओवर में 138 रनों का पीछा करते हुए कीवी टीम ने शानदार शुरुआत की थी और खराब रोशनी के चलते खेल रोके जाने तक 7.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे। ऐसे में अगर कुछ देर और मैच चलता बाबर आजम को अपने इस फैसले पर पछतावा जरूर होता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार