साल 2020 से क्रिकेट से दूर रहे पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज़ उमर अकमल को उनके भाई का सहारा मिलता हुआ नजर आ रहा है। पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) मैच फिक्सिंग मामले में फंसे अपने भाई उमर अकमल (Umar Akmal) की मदद के लिए आगे आए हैं और उन पर लगे जुर्माने की राशि को खुद भरना चाहते हैं।

Advertisement

पीसीबी ने हाल ही में उमर अकमल के अनुरोध को खारिज कर दिया था। उमर ने अनुरोध किया था कि उन्हें उनका जुर्माना किश्तों में देने की अनुमति दी जाए लेकिन पीसीबी ने उन पर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन द्वारा लगाए गए 4.25 मिलियन रुपये का भुगतान किश्तों में देने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया।

Advertisement

अब उनके भाई कामरान अकमल ने उनका जुर्माना अपनी पीएसएल की फीस से देने की बात कही है। कामरान ने कहा, "मैं अपने भाई के लिए जुर्माना भरने को तैयार हूं। मैं पीसीबी से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे पीएसएल मैचों की फीस से भुगतान की राशि काट सकते हैं। पैसा इतना बड़ा मुद्दा नहीं होना चाहिए। वो मेरी फीस में कटौती कर सकते हैं। उमर (अकमल) जब भी खेलता है तो उसका पैसा भी पीसीबी के जरिए ही आएगा।”

आगे बोलते हुए उमर के बड़े भाई ने कहा, "मैं पीसीबी से अनुरोध करता हूं कि वह कुछ उदारता दिखाएं और उमर जुर्माना देने के लिए तैयार है।" कामरान अकमल के इस अनुरोध के बाद पीसीबी का जवाब आना बाकी है। आपको बता दें कि अगर पीसीबी कामरान अकमल का अनुरोध स्वीकार करता है तभी उमर अपनी वापसी के लिए rehabilitation प्रोग्राम में हिस्सा ले पाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार