पंजाब किंग्स ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 37वें मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 126 रनों लक्ष्य दिया। हालांकि, गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद हैदराबाद के बल्लेबाज़ों ने काफी निराश किया।

Advertisement

मोहम्मद शमी ने पहले तीन ओवरों में ही हैदराबाद को दो बड़े झटके दे दिए। हैदराबाद को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब शमी ने हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन की स्टंप्स उखाड़ कर रख दी। विलियमसन को आउट करने से पहले शमी ने डेविड वॉर्नर को भी पवेलियन की राह दिखाई थी।

Advertisement

केन विलियमसन ने आउट होने से पहले 6 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाया। शमी की स्विंग होती गेंद में ऐसी रफ्तार थी कि विलियमसन भी गच्चा खा गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स पर जा लगी और उन्हें आउट होकर पवेलियन चले गए।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने सनराईजर्स को 5 रन से हराकर दो कीमती प्वाइंट अपने खाते में जोड़ लिए। हैदराबाद की टीम इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार