न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 251 रन की पारी खेली, इस रौदान उन्होंने 34 चौके और 2 छक्के जड़े। यह टेस्ट में विलियमसन का सबसे बड़ा निजी स्कोर भी है।
 
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी पारी

Advertisement

बतौर कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट में खेली गई यह दूसरी सबसे बड़ी पारी है। इस मामले में अब उनसे आगे इंग्लैंड के पीटर मेय है। पीटर ने साल 1957 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैच में नाबाद 285 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

विलियमसन बतौर कप्तान टेस्ट में दो या उससे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। विलियमसन का बतौर कप्तान यह दूसरा दोहरा शतक है।

 स्टीफन फ्लेमिंग और ब्रेंडन मैकुलम ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़े हैं। वहीं ग्राहम डॉवलिंग और मार्टिन क्रो ने एक-एक दोहरा शतक लगाया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार